फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cbi team in kaushambi

सीबीआई टीम ने बालू घाटों पर की छापेमारी

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
cbi team in kaushambi
crime
अवैध बालू खनन की जांच के लिए सीबीआई टीम ने शनिवार को यमुना घाटों पर छापेमारी की। भारी मात्रा में आधा दर्जन जगहों पर बालू डंप देख सीबीआई टीम आवाक रह गई। टीम ने एक लाइसेंस धारक को पूछताछ के लिए बुलाया। हालांकि कागजात नहीं दिखा पाने पर लाइसेंस धारक को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घाटों पर टीम की छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप रहा। कई डंप लाइसेंस धारक मौके पर टीम के बुलाने के बाद भी पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन


सीबीआई टीम खनन अधिकारी अरविंद कुमार के साथ महेवाघाट थाना क्षेत्र में पहुंची। यहां पर सन्यासीपुर के पास बालू डंप देख टीम रुक गई। पता चला कि बालू ज्योति नारायन पांडेय उर्फ जोश महराज ने डंप कर रखी है। टीम ने आननफानन में जोश महराज को तलब किया। जोश महराज डंप बालू के कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर उन्हें टीम ने कांशीराम अतिथि गृह में पूछताछ के लिए बुलाया। करीब चार बजे जोश महराज सीबीआई टीम के सामने पेश हुए। मगर कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर टीम ने रविवार को उन्हें दोबारा बुलाया है। इसके पूर्व महेवा घाट के बाद टीम पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा घाट पर पहुंची।
विज्ञापन


डंप लाइसेंस धारक ओम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ ओम महराज ने टीम को पूछताछ में बताया कि  उनके पास 20 हजार घन फीट बालू डंप का लाइसेंस है। मौजूदा समय में करीब 15240 घन फीट बालू डंप है। पास में ही एक डंप के बारे में पता चला कि वह खेमराज सिंह का है। टीम ने खेमराज को मौके पर बुलाया। मगर वह नहीं पहुंचे। बगल में एक और जगह बालू डंप मिला। पता चला कि डंप बालू योगेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कर रखा है। खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने टीम को बताया कि डंप बालू को सीज किया जा चुका है। डंप बालू देखने के अलावा टीम ने कई घाटों का भी निरीक्षण किया। हालांकि यमुना में पानी बढ़ने की वजह से टीम घाटों के नजदीक तक नहीं जा सकी। कई जगह पर डंप बालू के मालिकों को बुलाया गया। मगर वह टीम के सामने नहीं पहुंचे। टीम ने लौटने के बाद प्रशासन के अफसरों से भी अवैध खनन को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed