{"_id":"57acc59c4f1c1b2c45ee520e","slug":"cbi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की जांच को कौशाम्बी पहुंची सीबीआई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की जांच को कौशाम्बी पहुंची सीबीआई
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू के अवैध खनन को लेकर प्रदेश में चर्चित हुए कौशांबी में गुरुवार को सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंच गई। टीम ने डीएम, एसपी से मुलाकात के बाद कई घाटों का निरीक्षण किया। टीम के आने के बाद जहां बालू माफिया में हड़कंप रहा। वहीं, खनन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। टीम के आने के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है कि आखिर अब क्या होगा।
यमुना के घाटों से बालू का अवैध खनन किया गया। इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। 28 जुलाई को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इसके बाद से सीबीआई टीम के आने की चर्चा थी।
गुरुवार को सीबीआई की सात सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। तीन सदस्य करीब दस बजे जिले में आ गए। तीनों सदस्यों ने कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बालू घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में चार अन्य सदस्य पहुंचे। टीम के वरिष्ठ सदस्यों ने डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी वीके मिश्रा से मुलाकात की। टीम को कांशीराम अतिथि गृह में ठहराया गया है। वहीं दूसरी ओर, टीम के आने के बाद मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। बालू माफिया भूमिगत रहे। टीम के गतिविधियों को लेकर अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।