फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   car accident death boy

कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
car accident death boy
crime
करारी थाना क्षेत्र के  आसाढ़ा गांव के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक किशोर को इलाज के लिए तैयारी बना रहे थे कि किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के आसाढ़ा गांव निवासी राम लाल का बेटा अशोक कुमार (16) शनिवार को घर से बाइक लेकर करारी किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह आसाढ़ा चौराहेे से कुछ दूर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक कार से टकरा गया। आसपास मौजूद लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। लोग किशोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी बना ही रहे थे कि किशोर की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजन पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव को घर ले गए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


रोजाना खून से लाल हो रहीं दोआबा की सड़कें
 मार्ग हादसों मेें दोआबा की सड़कें रोज खून से लाल हो रही हैं। पिछले 15 दिनों में 14 मार्ग दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 10 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं 35 से ज्यादा लोग जख्मी होकर कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती होकर जीवन-मौत से भी जूझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी में सड़क दुर्घटनाएं रोज का किस्सा हो चुकी हैं। मई का अंतिम सप्ताह मुसाफिरों के लिए जोखिम भरा साबित हुआ। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालक खुद के साथ अपने और अन्य परिवारों की खुशियां छीनते रहे। 22 मई को घर से निकले चित्रकू ट जिले के औदहा गांव निवासी इंद्रजीत पुत्र फूलचंद्र की मौत से शुरू हुआ मार्ग हादसे में जान जाने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं। 24 जून की दोपहर ओसा के पास हुए मार्ग हादसे में एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए। इस तरह से 22 मई से 8 जुलाई तक बीच देखें तो इन 15 दिनों में अब तक 14 मार्ग दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन मार्ग हादसों में 10 लोगों की मौत भी हुईं। वहीं 35 से अधिक लोग मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed