फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Captive for six months raping teenager

छह माह तक बंधक बनाकर किशोरी से रेप

Sat, 17 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 17 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Captive for six months raping teenager
मंझनपुर/नेवादा। सरायअकिल क्षेत्र की एक किशोरी ने पड़ोसी युवक पर छह महीने तक घर में बंधक रखकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर वह उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकियां भी देता रहता था। चंगुल से छूटकर भागी किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही शुक्रवार को उसने मामले की शिकायत एएसपी से की। प्रभारी एसपी ने एसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं एसओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। फौरी तौर पर सामने आया है कि किशोरी मर्जी से पड़ोसी के साथ रहती थी। गर्भवती होने पर घरवालों के विरोध करने पर उसने यह आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसके मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। वह दो बहनों के साथ गांव में रहती थी। आरोप है कि जुलाई 2014 में गांव का ही एक युवक रात करीब आठ बजे उसे जबरदस्ती घर से उठा ले गया था। तब से उसे घर में ही बंधक रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा। विरोध करने और किसी से भी घटना का जिक्र करने पर उसे और दोनों बहनों को जान से मारने की धमकियां देता था। किशोरी की मानें तो नौ जनवरी को जब युवक मछलियां मारने गया था, तभी मौका पाकर वह भाग आई।
विज्ञापन


 घर आकर उसने गांववालों के साथ मां-बाप को भी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने घटना की तहरीर मंझनपुर आकर एएसपी को दी। प्रभारी एसपी ने एसओ सरायअकिल को प्रकरण की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि चौकी प्रभारी को गांव भेजकर जांच कराई गई है। पता चला कि कि दोनों में संबंध था। किशोरी मर्जी से युवक के घर में रहती थी। गर्भवती होने पर अब युवक के मां-बाप उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं। इसे लेकर गांव में दोनों पक्षों में पंचायत भी हो चुकी है। किशोरी युवक के साथ ही रहने पर अड़ी थी। युवक के परिजनों के विरोध पर वह इस तरह का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed