फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bsp worker accident

बसपा कार्यकर्ता सड़क हादसे में घायल

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bsp worker accident
crime
लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली से लौट रहे छह कार्यकर्ता कमासिन मोड़ के समीप हाईवे पर हादसे में घायल हो गए। बसपा कार्यकर्ता कार में सवार थे। सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हुई। घटना रविवार शाम पांच बजे के समीप हुई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


  मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से छह कार्यकर्ता एक कार से रविवार को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित बसपा की रैली में शामिल होने गए थे। रैली समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे वह जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन मोड़ के समीप पहुंचे। सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में उनौ निवासी शेष नारायण, बीपी, गंगापारी का पूरा निवासी अमित कुमार, झड़िया पर निवासी नर्वदा प्रसाद समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। बसपाईयों को पता चला तो तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। घायलों को सिराथू सीएचसी ले जाया गया। हालत खराब होने पर तीन कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
 सदर कोतवाली के दीवर कोतारी के समीप रविवार की शाम आटो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में सोने लाल पुत्र लल्लू लाल निवासी छबीलेपुर , पूरामुफ्ती गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल से एसआरएन इलाहाबाद रेफर किया गया है। सोनेलाल ओसा गांव अपनी रिश्तेदारी आया था। शाम को वह घर लौट रहा था, तभी हादसे में घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed