फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bruising of the mobile shop theft

करारी के मोबाइल शाप में चोरी

Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bruising of the mobile shop theft
करारी। बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात करारी बाजार में स्थित मोबाइल शाप में चोरी की। ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, 35 मोबाइल समेत करीब तीन लाख का सामान समेट ले गए। इतना ही नही चोरों ने मकान मालिक के घर की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी थी। सुबह घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी कल्लू केसरवानी पुत्र मानिकचंद्र की करारी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उसने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। रात दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लैपटॉप, 35 नए मोबाइल, 15 हजार रुपये के रीचार्ज कूपन, 300 मोबाइल की बैटरी के अलावा करीब 2000 रुपये कैश भी उठा ले गए। चोरी करने से पहले चोरों ने मकान मालिक के घर की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी थी। सुबह जब मकान मालिक के परिवार के लोग सोकर उठे, तो दरवाजा बाहर से बंद जानकर चीखने-चिल्लाने लगे। शोर पर जुटे पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। उधर, जैसे ही लोगों की निगाह मोबाइल शाप पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


ताला टूटा देख लोगों को चोरी होने की आशंका हुई। सूचना पर आए दुकानदार को पूरी शाप खाली मिली। भुक्तभोगी की सूचना पर आई करारी कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। घटना से कस्बे के अन्य दुकानदारों में भय के साथ गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि कस्बे में ही पुलिस कोतवाली होने के बाद भी बेखौफ चोर चौराहे पर स्थित दुकान खंगाल ले गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में बेखौफ चोरों का उत्पात इनदिनों बढ़ गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे ही गड़हीपर कस्बे में स्थित काबिस पुत्र नौशाद के मोबाइल शाप का ताला तोड़ने का प्रयास कुछ लोगों ने किया था। हालांकि स्थानीय लोगों की नजर इन चोरों पर पड़ गई थी। लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा किया, तो ताला तोड़ रहे उचक्के भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed