{"_id":"5734d7c14f1c1be14c91a55e","slug":"brother-kill-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में सगे भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति विवाद में सगे भाई की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 13 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा क्षेत्र के राम सहायपुर में बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। युवक ने भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच जमीन के बंटवारे के अलावा कई अन्य बातों को लेकर विवाद चल रहा था।
रामसहायपुर निवासी जगदीश यादव के तीन बेटे राम मूरत उर्फ मुन्ना, विजय कुमार उर्फ धुन्ना और रामसागर उर्फ इल्ला हैं। इसमें से विजय अपने घर के सामने ठेला लगाकर चाट और समोसा बेचा करता था। वहीं सबसे छोटा भाई राम सागर घर में बनी एक दुकान संभालता था। विजय और राम सागर में संपत्ति बंटवारे को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी।
इधर विजय की दुकान भी अच्छी चलने लगी थी। बताते है कि बृहस्पतिवार को दोनों भाईयों में किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान राम सागर घर के अंदर से कुल्हाड़ी निकाल लाया। जब तक विजय कुछ समझ पाता, राम सागर ने उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। विजय की चीख सुनकर मौके पर आई उसकी पत्नी मंजू ने पति को लहूलुहान देखा तो उसके होश उड़ गए।