फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy murder

युवक की हत्या कर फेंका शव

Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
boy murder
crime
सैनी के संभुई गांव के बाहर एक युवक की हत्या कर लाश कातिल फेंक कर भाग निकले हैं। शव सड़ चुका था। मंगलवार को दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


      सैनी कोतवाली क्षेत्र के संभुई गांव के समीप एक ईट भट्ठा है। भट्ठे के समीप ही एक पुराना कुआं है। कातिलों ने एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को कुएं में फेंक भाग निकले। मंगलवार की सुबह कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने झांक कर देखा तो कुंए में शव उतरा रहा था। कुएं में लाश मिलने की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। आनन-फानन गांव के लोगों ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ सिराथू और सैनी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली। चर्चा है कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लाश चार-पांच दिन पुरानी लग रही है। जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही सच्चाई से पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed