फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action could be taken against negligent police personnel

Ghaziabad News: लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Action could be taken against negligent police personnel
साहिबाबाद। लाजपत नगर स्थित सामुदायिक भवन में रावण के पुतले तैयार करते समय हुए धमाके के मामले में अब पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। हादसे की जांच शुरू करने पर कई पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ गई है। जांच में यदि स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो चौकी प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे से पहले सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, बारूद कहां से लाया गया और इसकी अनुमति किस स्तर पर दी गई, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इसके अलावा अधिकारी समिति से भी इस मामले में पूछताछ कर सकते हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि मामले की जांच एसीपी से कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर पुतले तैयार किए जा रहे थे, वह पुलिस चौकी से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद वहां बारूद रखे जाने और पुतले तैयार किए जाने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं हुई। हादसे के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
हर रामलीला समिति पर पुलिस की पैनी नजर
साहिबाबाद। सामुदायिक भवन में हुए धमाकों के बाद पुलिस ने ट्रांस हिंडन जोन की सभी 13 रामलीला समितियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हादसे के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों के एसएचओ ने रामलीला समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुरक्षा इंतजामों की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने समितियों से पुतले तैयार करने के स्थान, बारूद के इस्तेमाल, उसे रखने की जगह और सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछताछ की है। शुक्रवार को डीसीपी ऋजुल रामलीला समितियां के साथ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित निजी स्कूल में बैठक लेंगे और रूप रेखा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed