फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sale deed of land based on forged documents; FIR registered.

Lucknow News: जाली दस्तावेज से जमीन का बैनामा, एफआईआर

Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sale deed of land based on forged documents; FIR registered.
जाली दस्तावेज से जमीन का बैनामा, एफआईआर
माल। बीरपुर निवासी अर्जुन विमल ने पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराकर 15.8 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, अर्जुन ने बताया कि रहीमाबाद के चैना निवासी आनंद दीक्षित, रनीपारा निवासी दीपेंद्र सिंह और आटगढ़ी सौरा निवासी ललित कुमार ने जमीन बेचने के सिलसिले में उनसे मुलाकात की। बताया कि सीतापुर के सिधौली निवासी उनके नौकर हजारी प्रसाद की सालेहनगर में जमीन है, जिसे वह बेच रहा है। जमीन का सौदा 36 लाख में तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि बैनामे के दौरान जाली दस्तावेज के साथ पहुंचे आनंद व दीपेंद्र ने एक अज्ञात व्यक्ति को हजारी प्रसाद बताया। दो गवाहों की मौजूदगी में अर्जुन से 15.8 लाख रुपये ले लिए। बाकी रकम बाद में देने की बात हुई। अर्जुन जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो जालसाजी का पता चला। सामने आया कि हजारी प्रसाद बनकर जिस व्यक्ति ने बैनामा कराया था, वह रहीमाबाद के कैथनखेड़ा निवासी महेंद्र है। आरोप है कि अर्जुन ने ऑनलाइन और चेक से दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed