फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over honking a scooter; businessman's family attacked after intruders barged into their home.

Lucknow News: स्कूटी का हॉर्न बजाने पर विवाद, घर में घुसकर कारोबारी के परिवार पर हमला

Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute over honking a scooter; businessman's family attacked after intruders barged into their home.
न्यू हैदरगंज में कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को पीटते आरोपी। स्रोत ः वीडियोग्रैब
राजाजीपुरम। स्कूटी का हॉर्न बजाने पर हुए विवाद में न्यू हैदरगंज में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारोबारी खुर्रम वसी के घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात हुई घटना में कारोबारी, उनकी पत्नी सैयद जुलेखा, दो बेटों को पीटने और घर के सामान व बाइक में तोड़फोड़ करने का आरोप है। जुलेखा ने पड़ोसी दुकानदार शकील, उसके दो बेटों, साथी मूसा, नोमान और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कारोबारी खुर्रम वसी की चौक में दुकान है। उनके मुताबिक, रात करीब 10 बजे बेटे हुजैफा व हसन घर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने स्कूटी का हॉर्न बजा दिया। आरोप है कि इस पर शकील गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी घर में घुस आए। उन्होंने जुलेखा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और बेटे हुजैफा को फर्श पर पटक दिया।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, बचाव करने पर आरोपियों ने हथौड़े, डंडे, छुरी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें खुर्रम और उनके दोनों बेटों के सिर में चोटें आईं। जुलेखा का आरोप है कि घटना की फुटेज पुलिस को दी गई हैं, फिर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

न्यू हैदरगंज में कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को पीटते आरोपी। स्रोत ः वीडियोग्रैब

न्यू हैदरगंज में कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को पीटते आरोपी। स्रोत ः वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed