{"_id":"6ac8081b418b7a056e02f043","slug":"two-accused-caught-stealing-copper-handed-over-to-police-after-a-thrashin-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25152-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कॉपर चोरी करते दो आरोपी पकड़े, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कॉपर चोरी करते दो आरोपी पकड़े, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक फैक्टरी में चोरी करते दो आरोपियों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सुपुर्द किया। हालांकि धुनाई के दौरान दोनों आरोपियों घायल हो गए और पुलिस ने उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिल्ली स्थित शाहदरा की बिहारी काॅलोनी में रहने वाले अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी थानाक्षेत्र की गगन विहार कॉलोनी में एल्युमिनियम की फैक्टरी है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे दो चोर उनकी फैक्टरी में घुसकर एल्युमिनियम की सिल्ली चोरी करके ले जा रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ी तो शोर मचा दिया। मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें ने दबोच लिया और फिर धुनाई कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान आदिल और आकाश उर्फ लल्ला निवासी भोपुरा के रूप में हुई है।