फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bjp mla sanjay gupta

सपा नेता के खिलाफ विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
   भरवारी निवासी जगदीश शिवहरे सपा नेता है। वह शराब की दुकान के ठेकेदार भी हैं। तीन दिन पहले सपा नेता को मोबाइल पर एक युवक ने धमकी दी थी। डिप्टी सीएम के बगल में होर्डिंग लगाए जाने पर युवक ने फोन कर सपा नेता को धमकाया था। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में चायल विधायक संजय गुप्ता से बातचीत कर लें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सपा नेता ने आडियो वायरल करते हुए प्रेस वार्ता भी की थी। इसके बाद बुधवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने सपा नेता जगदीश शिवहरे के खिलाफ कोखराज थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि सपा नेता अपने ही किसी व्यक्ति से खुद को फोन करवाया और आडियो वायरल किया। यह खेल कर वह डिप्टी सीएम व उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चायल विधायक का कहना है कि सपा नेता मादक पदार्थों के व्यापारी हैं। गलत तरीके से उन्होंने संपत्ति बनाई है। लोगों की उन्होंने जबरन जमीन भी कब्जा कर रखी है। वहीं सपा नेता जगदीश शिवहरे का कहना है कि पुलिस इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। धमकी उनको मिली है, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed