{"_id":"55ef6b394729fb439613d639dab887c7","slug":"bjp-leader-s-nephew-arrested-in-double-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता का भांजा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता का भांजा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे को ही गिरफ्तार किया है। सीओ का दावा है कि इसी ने अपने रिश्ते के नाना की बंदूक से दोनों युवकों को गोली मारी थी। पकड़े गए युवक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली गई है। हालांकि हत्या करने की वजह पुलिस नहीं बता रही है। परिवार के लोग भी इस बाबत चुप्पी साधे हैं।
बता दें कि करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी सुरेश नागर चौधरी भाजपा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। उनके दरवाजे पर ही बुधवार आधी रात को चचेरे भाई बब्लू उर्फ क्रूर और संदिग्ध चुप्पा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बब्बू के भाई विनोद की तहरीर पर सपा नेता और करारी नगर अध्यक्ष मौला बख्श के दामाद इनायत, रिश्तेदार सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता के घर दबिश देकर उनके भांजे सोनू पुत्र राजू निवासी शंकर बाजार कर्वी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि सोनू ने दोनों युवकों को अपने रिश्ते के नाना मेदीलाल की बंदूक से गोली मारने की बात स्वीकार की है। सोनू ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सीओ पुर्णेंदु सिंह और भाजपा नेता सुरेश नागर दोनों का कहना है कि सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके ही घटना कर कारण बताया जाएगा। सीओ ने यह भी बताया कि हत्याकांड की विवेचना चल रही है। अभी कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आ सकते हैं।