{"_id":"5839da544f1c1b983513cdf8","slug":"bank-cashiar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख न बदलने पर कैशियर को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख न बदलने पर कैशियर को दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीओबी की शाखा भरवारी में एक युवक ने दबंगई से दस लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाने का प्रयास किया था। कैशियर के इंकार करने पर युवक ने धमकी दी। दो दिन कैशियर व मैनेजर का साथियों की मदद से पीछा किया। चौकी में घुसकर कर्मियों ने अपनी जान बचाई। अब युवक मैनेजर व कैशियर को सोशल मीडिया में धार्मिक मुद्दों से जोड़कर बदनाम कर रहा है। इससे परेशान मैनेजर ने डीएम व एलडीएम को घटना की जानकारी दी है।
भरवारी नगर पंचायत के पुरानी बाजार के एक युवक ने 19 नवंबर को बीओबी की शाखा भरवारी में कैशियर के पास पहुंचा। कैशियर मंजीत कुमार को दस लाख रुपया बदलने को कहा। कैशियर ने एकाउंट में जमा करने की बात कहीं तो उसने कहा कि नहीं ऐसे ही बदल दो, जो कमीशन होगा, वह देगा। कैशियर ने साफ इंकार कर दिया और इसकी जानकारी मैनेजर एनके तिवारी को दी। इस पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। 23 नवंबर की रात करीब आठ बजे मैनेजर व कैशियर बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। दूसरी बाइक में उनके साथ एटीएम गार्ड चुन्नू भी था। जैसे ही वह निकले युवक ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों की मदद से पीछा कर लिया।
इसकी जानकारी होते ही सभी लोग भरवारी चौकी में घुस गए और प्रभारी सहजानंद श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। पुलिस चौकी से बाहर आई तो युवक भाग गए। इसके बाद युवक ने मैनेजर व कैशियर के खिलाफ फेसबुक, व्हाट्सएप में धार्मिक मुद्दों से जोड़ते हुए खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि मैनेजर का दावा है कि युवक की इस करतूत का परिणाम यह रहा कि फेसबुक पर 90 फीसद कमेंट्स उनके पक्ष में ही रहे हैं। मैनेजर ने बताया कि युवक उन्हें जानबूझकर बदनाम कर रहा है, साथ ही कभी भी वह घटना अंजाम दे सकता है। इसकी जानकारी उन्होंने डीएम अखंड प्रताप सिंह व एलडीएम को दे दी है।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने घटना की जानकारी दी है। मामला गंभीर है। वह इस मसले को लेकर सोमवार को एसपी से बातचीत करेंगे और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
दिनेश मिश्र, एलडीएम