{"_id":"85de93e3a28d29358994fd7981f23ba8","slug":"banda-mla-s-car-hit-the-bike-rider-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू/पइंसा(कौशाम्बी)। पइंसा क्षेत्र के मुंगरी कड़ा गांव के सामने बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार में सपा का झंडा लगा होने के साथ विधायक लिखा हुआ था। साथ ही बताया जा रहा है कि इसमें बांदा विधायक के परिवार के लोग भी सवार थे।
मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के मुंगरी कड़ा निवासी अनिल सिंह (25) पुत्र शिव संतोष बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही गांव के पास पहुंचा। धाता की ओर से सपा का झंडा लगाकर आ रही फार्च्यूनर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। कार की टक्कर लगने से युवक बाइक समेत जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद युवक की मदद करने के बजाए कार चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा सैनी की ओर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सफेद रंग की कार में बांदा का रजिस्ट्रेशन नंबर पड़ा था।
कार के आगे सपा का झंडा लगा होने के साथ पीछे विधायक भी लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए धाता लेकर गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया है। उधर हादसे के बाद कार चालक सीधे सैनी कोतवाली पहुंचा। बताते हैं कि कार में बांदा के एक बाहुबली विधायक की पत्नी के साथ परिवार के लोग सवार थे। वे लोग घटना के बाबत कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे। इस बारे में सैनी कोतवाली के एसएसआई रघुपति सिंह का कहना है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आई है। पर, उन लोगों ने सैनी पुलिस से किसी प्रकार शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वहीं हादसे के बाबत पूछे जाने पर एसओ पइंसा अनजान बने रहे। उनका कहना था कि उन्हें इस घटना के बारे में किसी भी स्तर से सूचना नहीं मिली है।