{"_id":"56f6d3e64f1c1bf52cf14f92","slug":"attempt-to-rape-nagar-kotvali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवक ने शुक्रवार की शाम पड़ोस में रहने वाली किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी और उसकी मां को पीट दिया। शोर सुनकर गांव वाले दौड़े, तो युवक दोनों को धमकियां देते हुए भाग निकला।
नगर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार की शाम पड़ोसी के यहां गई थी। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी थी। तभी गांव का एक युवक महिला के घर पहुंचा। वहां किशोरी को अकेली देख युवक मनमानी पर उतारू हो गया। उसने किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। खुद को युवक के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर महिला दौड़कर घर आई। उसने युवक को बेटी के साथ हाथापाई करते देखा, तो बीच बचाव करने लगी। इस पर युवक ने किशोरी और उसकी मां दोनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीटने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने शनिवार की सुबह मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। साथ ही पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से की है। पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर कोतवाली प्रभारी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।