{"_id":"6ac6b863c608cd0b90080c69","slug":"the-deceased-has-been-identified-as-ram-ashish-maurya-of-sant-kabir-nagar-district-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1477500-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में उतराया मिला संतकबीरनगर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में उतराया मिला संतकबीरनगर के युवक का शव
Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के मटियरा खाण पोतहरा सिवान के पास बुधवार को राप्ती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुशमौल कला निवासी राम आशीष मौर्य (32) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शव काफी समय से पानी में रहने के कारण फूल गया था। प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा के मुताबिक, युवक नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।