{"_id":"6ac6b8324bad960b9708e17d","slug":"accused-arrested-for-13-lakh-fraud-in-the-name-of-online-trading-jind-news-c-199-1-sroh1006-161672-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना ने एक और आरोपी दिल्ली के बुनकर कॉलोनी, अशोक विहार निवासी अभिषेक नागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
ढाकल निवासी राकेश कुमार ने एफआईआर में बताया था कि मई 2025 में फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान वर्षा उर्फ विनी अग्रवाल नाम की महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।
उन्होंने महिला को अपनी आर्थिक परेशानी के बारे में बताया तो उसने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला ने निवेश के लिए कुछ बैंक खातों की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने जून 2025 में चार अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने निवेश की राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे पैसे नहीं मिले। संपर्क करने पर टालमटोल की गई और बाद में ब्लॉक कर दिया। इसके बाद साइबर ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना जींद में बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।
थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक खाते के संबंध में बैंक रिकॉर्ड के आधार पर खाता धारक संदीप सेठ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ करने पर अभिषेक नागर का नाम सामने आया। पुलिस ने अभिषेक को जांच में शामिल कर उससे ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये बरामद किए, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लिया गया।