{"_id":"6ac6b899114881c318022ff5","slug":"search-for-rental-vehicles-and-their-occupants-using-cctv-cameras-installed-along-the-highway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1477496-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीआईएसएफ जवान की मौत की जांच तेज, चार टीमें खंगाल रहीं सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीआईएसएफ जवान की मौत की जांच तेज, चार टीमें खंगाल रहीं सीसीटीवी
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे मृत मिले सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव (38) की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की चार टीमें हाईवे और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जवान धनबाद से किराये की गाड़ी से गोरखपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अब गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान के साथ उनके रास्ते की गतिविधियों की कड़ी जोड़ने में जुटी है।
कर्मवीर शनिवार को छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। ट्रेन छूटने के बाद उन्होंने किराये की गाड़ी से आने का फैसला किया था। देर रात करीब 12 बजे कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे वह अचेत अवस्था में मिले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले सीआईएसएफ पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। शुरुआत में मौत की वजह स्पष्ट नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच आगे बढ़ाई। मृतक के पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ गीडा आभा सिंह के अनुसार, पुलिस टीम अब धनबाद से गोरखपुर के बीच हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा रही है। इसके लिए हाईवे से जुड़े थानों से भी मदद ली जा रही है। टोल प्लाजा के कैमरों से किराये की गाड़ी की आवाजाही और उसमें सवार लोगों के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एक पुलिस टीम धनबाद भी रवाना की गई है। वहां जवान के अंतिम समय के संपर्कों और यात्रा से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रास्ते में जवान किन लोगों के संपर्क में था और उसकी गाड़ी कहां-कहां रुकी। साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।