{"_id":"5727a1784f1c1bf9435cd19f","slug":"attempt-to-rap-girl-regestered-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में शनिवार की शाम युवकों ने पड़ोस की युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। घर में अकेली देख युवक बहाने से पहुंचे। युवती के विरोध करने पर दरिंदों ने कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार सुन गांव के लोगों को घटना स्थल की ओर आता देख युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे दिन कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की शाम घर में अकेली थी। बताया कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गए। इसके बाद गैंगरेप का प्रयास करने लगे। पड़ोसी युवकाें की हरकत देख वह आबरू बचाते हुए चीखने लगी। गांव के लोगों को देख युवक मौके से धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए युवती फफक पड़ी। दूसरे दिन पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर पड़ोसी युवकों की इस करतूत से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
चरवा इलाके में सोमवार की सुबह खेत गई युवती के साथ पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर दुराचार का प्रयास किया। शोेर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सगी बहनें सोमवार को खेत में मिर्च तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान बड़ी बहन दूसरे खेत की ओर चली गई। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक अकेली देख युवती को तमंचे की नोक पर लेकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर बहन के साथ खेत के आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।