{"_id":"578d1eb64f1c1b0b7ac4b8f1","slug":"appe-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के बिन्नई चौराहे के पास अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनाें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उधर, घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
पुरखास निवासी धीरेंद्र (25) पुत्र जगन्नाथ सोमवार को खरका निवासी मंगल पुत्र ननका के साथ बाइक पर सवार होकर पुरखास जा रहा था। रास्ते में वह जैसे ही बिन्नई मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रही अप्पे ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उधर, अप्पे चालक घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी मिलने पर सराय अकिल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।