फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   amirsa village in fireing

अमिरसा गांव में तड़तड़ाई गोलियां, दहशत

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
amirsa village in fireing
crime
भूमि विवाद में रविवार की दोपहर अमिरसा गांव में चाचा-भतीजे भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद चाचा ने युवक पर तमंचे से गोली दाग दी। जेठ पर हमला देख महिला बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावर ने उस पर भी गोली दाग दी। युवक की बाई जांघ और महिला के सीने में गोली के छर्रे लगने से दोनों मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की तड़तड़ाहट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गोली से जख्मी युवक और महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा गांव निवासी अशोक सिंह पुत्र रामचंद्र और कल्यान सिंह चाचा-भतीजे हैं। दोनों परिवार के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर जमीन कब्जे को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी दौरान चाचा ने तमंचे से अशोक पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के जांघ में जा धंसी। उधर गोली की आवाज के साथ जेठ को खून से लथपथ देख सुमन देवी पत्नी अर्जुन सिंह बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावर ने उस पर भी गोली दाग दी। सीने में गोली लगने से महिला मौके पर गिर पड़ी। खून खराबा देख घर-परिवार के साथ गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार, सीओ चायल रामभवन यादव कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी ने बताया कि भूमि विवाद में तीखी झड़प के बाद गोली चली है। पुलिस घटना की छानबीन और हमलावर की तलाश कर रही है। उधर गोलीबारी से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed