{"_id":"57d6fb8b4f1c1ba73dd47648","slug":"agent-crime-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट से दस लाख लूटकर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट से दस लाख लूटकर बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
सैनी कोतवाली के थुलगुला पेट्रोल पंप के समीप से सोमवार दोपहर वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के एजेंट सरताज से बदमाशों ने दस लाख रुपया लूट लिया। नकाबपोश बदमाशों ने एजेंट व उसके साथी की आंख में मिर्च झोंक कर घटना अंजाम दी। साथी के विरोध करने पर उसको मारपीट कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है। वहीं चौकी प्रभारी देवीगंज विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया गया।
देवीगंज निवासी सरताज पुत्र इकबाल अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। विदेश में रहने वाले लोग अपने परिजनों को उसके खाते में रुपया भेजते हैं। इसके बाद वह अपने खाते से रुपया निकालकर उनको देता था। इसके बदले में उसको कमीशन मिलता है। सोमवार को सरताज ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सिराथू से नौ लाख 90 हजार रुपया निकाला। रुपये को बैग में रखा और अपने साथी सैफ पुत्र अशरफ अहमद को थमा दिया। सैफ इस्माइलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों बाइक से देवीगंज वापस जा रहे थे। जैसे ही वह थुलगुला पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। पीछे से एक बाइक में आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
जब तक उनकी कुछ समझ में आता, बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे दोनों तिलमिला गए। इसके बाद सैफ से बदमाशों ने बैग छीन लिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसको मारापीटा। इसके बाद सरताज के जेब में रखा दस हजार रुपया निकाला और दारानगर की ओर बदमाश बाइक से भाग निकले। सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी ने सभी चौराहों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराकर बदमाशों का पीछा किया। हब्बूनगर, सिपाह तक बदमाशों का सुराग मिला, लेकिन इसके बाद वह किधर गए, पता नहीं चला। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई थानों की फोर्स हाईवे पर वाहनों की जांच करती रही, लेकिन बदमाश नहीं मिले।