फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   advocate sumit

अधिवक्ता सुमित हत्याकांड: वकीलों ने की हड़ताल

Tue, 26 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 26 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
तीन जुलाई को इलाहाबाद में बदमाशों की गोली का निशाना बने एक अधिवक्ता ने 23 दिन जिंदगी-मौत से जूझने के बाद शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की मौत के बाद कौशाम्बी समेत आसपास के जिलों के वकील सोमवार को काम बंद कर हड़ताल पर रहे। जिले में अधिवक्ताओं ने मंझनपुर कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी व अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख मुआवजे दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता सुमित कुमार पांडेय को बदमाशों ने गोली मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुमित 23 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे इलाहाबाद सहित आसपास के जिलों के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को मंझनपुर में वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने मामले में घोर अनियमितता बरती है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वकीलों ने मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और मृतक सुमित के परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग प्रदेश सरकार से की। महामंत्री अजय पांडेय ने एलान किया कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वकील सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हरि शंकर पांडेय, दिलीप पांडेय, शिव प्रसाद तिवारी, रमेश तिवारी, कौशलेंद्र द्विवेदी, अवधेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed