फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   acciedent death

सड़क हादसे में विवाहिता की मौत, तीन जख्मी

Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर डहिया गांव के समीप सोमवार की शाम बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में बैठी विवाहिता की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति और युवती की दो बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के बलियावां गांव निवासी शिव कुमार पत्नी शिवदेवी (22) के साथ सोमवार की सुबह ससुराल सरायअकिल के खोंपा गांव गया था। शाम को वह पत्नी शिव देवी और उसकी बहन विनीता देवी (16) और शीलू (10) को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। शाम लगभग 6 बजे जैसे ही उसकी बाइक डहिया गांव के समीप पहुंची। तभी पीछे से बालू लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग चिटककर दूर जा गिरे। ट्रक की चपेट में आने से शिवकुमार की पत्नी शिव देवी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवकुमार, विनीता और शीलू जख्मी हो गई। सड़क पर विवाहिता समेत 4 लोगों को खून से लथपथ देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी सरायअकिल पुलिस को देते हुए घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल भेजा। साथ ही पीछा करके ग्रामीणों ने ट्रक चालक को धरदबोचा। मौके पर आई पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed