फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in school bus

हादसे में स्कूल बस में सवार पांच छात्र घायल

Wed, 01 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
accident in school bus
कौशाम्बी - फोटो : कौशाम्बी
कोखराज थाने के बजहा गांव के सामने जीटी रोड पर स्कूल बस व प्राइवेट बस में मंगलवार दोपहर भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार पांच छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है। प्राइवेट बस चालक के अचानक ब्रेक मारने पर हादसा हुआ था।
विज्ञापन


    विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर की बस मंगलवार की शाम चार बजे बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही कोखराज थाने के बजहा जीटी रोड के सामने पहुंची आगे जा रही दूसरी प्राइवेट बस के चालक ने ब्रेक मार दिया।
विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगाए जाने से स्कूल बस ने प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में स्कूल बस में सवार हर्ष साहू (15) पुत्र भगवती प्रसाद साहू, भावेश (16) पुत्र अनिल कुमार निवासीगण खलीलाबाद भरवारी, मो. सगीर (15) पुत्र सईद अहमद राइन, अंकित यादव (09) पुत्र कमलेश यादव, शिवम् यादव (10) पुत्र शिवनारायण यादव निवासीगण मूरतगंज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया जहां, डॉ. कमलेश ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। उधर घटना की खबर मिलते ही हाल-बेहाल पहुंचे परिजन अपने-अपने बच्चों को घर ले गए। हादसे के बाद स्कूल बस का चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। मूरतगंज चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed