फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a one women suside

फांसी लगा विवाहिता ने दी जान

Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के अजुहा नगर पंचायत के कृष्णा नगर में बुधवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस हादसे के बाद ससुराल पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराए जाने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अजुहा कस्बे के कृष्णा नगर निवासी साधना देवी(23) पत्नी सचिन यादव ने बुधवार की शाम तकरीबन 4 बजे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हादसे के बाद परिजन काफी देर तक घटना को छिपाए रहे। पर, सूचना मृतका के परिजनों को हुई तो वे भागकर मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता राम शरण सिंह की सूचना पर अजुहा चौकी प्रभारी रमेश सिंह यादव ने शव का पंचनामा कराए जाने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन


ससुराल वाले दहेज की लगातार मांग कर रहे थे।  उन लोगों ने 11 मई 2014 को हुई शादी के दौरान अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज दिया था।  लड़की 20 दिन पूर्व मायके से बिदा होकर आई थी। बिरादरी की पंचायत के बाद उन लोगों ने बेटी को समझा-बुझा कर ससुराल भेजा था। यह भी तय हुआ था कि उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्हें घटना की सूचना भी पड़ोसियों की मदद से मिली। असोथर फतेहपुर से आए मृतका के पिता का कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़ फरार हो गए हैं। सैनी पुलिस का कहना है कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed