{"_id":"5c336f09bdec22569d466ec9","slug":"91546874633-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने युवक से छीने 18 सौ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने युवक से छीने 18 सौ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा में युवती ने जहर खाकर दी जान
प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर परिजनों की पिटाई के बाद लगाया मौत हो गले
आननफानन किया गया अंतिम संस्कार, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर परिजनों की पिटाई के बाद उसने मौत को गले लगाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। बताया जाता है कि दो दिन पहले वह प्रेमी से मिली भी थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार सुबह परिजनों ने युवती को पीट दिया। इसी के बाद तैश में आकर युवती ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिजनों ने युवती को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।