फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   झोलाछाप चिकित्सक ने ली मजदूर की जान

झोलाछाप चिकित्सक ने ली मजदूर की जान

Fri, 23 Jun 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक ने ली मजदूर की जान
मंझनपुर। जुबरा नारा गांव के एक गरीब मजदूर की बुधवार की रात झोलाछाप चिकित्सक ने जान ले ली। शाम बीमार होने पर वह स्थानीस चिकित्सक के पास इलाज कराने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि कमर में इंजेक्शन लगाते ही मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपी चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के जुवरा नारा निवासी सुमित कुमार गरीब मजदूर है। पत्नी सविता देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उसके पति की अचानक तबियत खराब हो गई। शाम वह साइकिल से साथी सुरेन्द्र के साथ स्थानीय झोलाछाप चिकित्सक अलताफ के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि कमर में इंजेक्शन लगाते ही सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद डॉक्टर शव को उसके घर पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह मृतक की पत्नी सविता देवी की तहरीर पर पुलिस आरोपी चिकित्सक अलताफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंझनपुर कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सक ने ली मजदूर की जान
मृतक की पत्नी ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, चिकित्सक पर एफआईआर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज शुरू की जांच, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed