फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो डिपो की बस आमने-सामने भिड़ी, 40 घायल

दो डिपो की बस आमने-सामने भिड़ी, 40 घायल

Sat, 28 Oct 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दो डिपो की बस आमने-सामने भिड़ी, 40 घायल
दो डिपो की बसें भिड़ीं, 40 घायल
विज्ञापन

- हाईवे पर भीटी गांव के समीप शुक्रवार शाम हुआ हादसा
- इलाहाबाद के एसआरएन और बेली अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। चरवा के भीटी गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार की शाम लीडर रोड और फतेहपुर डिपो की बसें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर में दोनों बसों पर सवार 40 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाहाबाद स्थित स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय और बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही फतेहपुर डिपो की बस हाईवे पर चरवा के भीटी गांव के समीप सामने से आ रही लीडर रोड डिपो की बस से भिड़ गई। आमने-समाने की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। हादसे में दोनों बसों ड्राइवर-कंडक्टर समेत करीब 40 मुसाफिर घायल हो गए। पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे आस-पास के लोग बसों में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए एंबूलेंस से इलाहाबाद के बेली और एसआरएन अस्पताल भेजा। हादसा देख पल भर के लिए लोगों की रूह कांप उठी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लीडर रोड डिपो के बस चालक मनोज कुमार और परिचारक मनोज पाठक के साथ फतेहपुर डिपो बस के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इलाहाबाद के अस्पतालों में भर्ती आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
चालकों की लापरवाही से हुआ हादसा
हाईवे पर बसो की भिड़ंत में चालकों की लापरवाही बताई जा रही है। आमने-सामने होते ही दोनों चालक नियंत्रण खो चुके थे। बसों की स्पीड थोडा सा और होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरएम ने विभागीय जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दो घंटे हाईवे पर रही जाम की स्थिति
मूरतगंज(ब्यूरो)। भीटी गांव के समीप बसों की भिड़ंत में करीब दो घंटे तक इलाहाबाद-कानपुर हाईवे में जाम जैसी स्थिति रही। बड़े वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लगी रही। पुलिस ने क्ष्तिग्रस्त बसों को सड़क से बाहर करते हुए रास्ता साफ कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
---------------------


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed