{"_id":"59721ead4f1c1b310d8b47f6","slug":"71500651181-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने विवाहिता को चाकू से गोदा, घायल 18-55-37","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने विवाहिता को चाकू से गोदा, घायल 18-55-37
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने विवाहिता को चाकू से गोदा, घायल
जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मोहिद्दीनपुर बेला गांव में बृहस्पतिवार की शाम भूमि विवाद में दबंगाें ने विवाहिता को चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया। पुरानी रंजिश में दोनों परिवारों के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर बेला गांव निवासी कृष्णमोहन का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम खेत जुताई के दौरान दोनों परिवार के बाद तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद हमलावरों ने घर में धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावर ने शकुंतला देवी को चाकू से गोद लहूलुहान कर दिया। विवाहिता को लहूलुहान देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावर गोवर्धन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।