{"_id":"5a00718d4f1c1b9f678b998e","slug":"61509978509-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर बरपा हमलावरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर बरपा हमलावरों का कहर
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी के घर बरपा हमलावरों का कहर
-पिता-पुत्र को पीट किया अधमरा, चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के सेलरहा गांव में सोमवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसे हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए पिता-पुत्र को बेरहमी से पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा गांव निवासी मनीष कुमार का पड़ोसी जगत से पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में सोमवार की सुबह कहासुनी के बाद हमलावरों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने मनीष और उसके बेटे आशीष को बेहरमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। पिता-पुत्र की चीख सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
----------------------
मां-बेटी को पीट किया लहूलुहान
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज के शीतलपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार की बेटी रचना रविवार की शाम पड़ोस में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी पहुंच गया। मामूली बात को लेकर युवक किशोरी को पीटना शुरू कर दिया। बेटी को पिटता देख मां सुनीता बीच-बचाव करने पहुंची तो युवक ने उसे भी पीटा। मारपीट देख घर-परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े । इस पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
000
------------------------
विवाहिता से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर(ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ रविवार की शाम पड़ोसी युवकों ने दुराचार क ा प्रयास किया। शाम विवाहिता घर पर अकेली थी। आरोप है कि दबोच कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के अन्य खेतों में मौजूद लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। युवकों के चंगुल से छूटी विवाहिता भागकर पड़ोसी के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। गांव के युवक की करतूत सुन घरवालों के होश उड़ गए।
---------------------------
पड़ोसी के प्रेम जाल में फंसी किशोरी हुई फरार
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी पड़ोसी युवक के प्रेमजाल में फंस गई। दो-चार मुलाकातों में प्रेमी शादी करने की बात कही। युवक के झांसे में आई किशोरी मौका पाते ही घर से नगदी समेत प्रेमी के साथ फरार हो गई। खोजबीन के बाद रविवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
----------------------------