{"_id":"5afae3b34f1c1be6408b5819","slug":"51526391731-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल विभाग की भूमि पर कब्जा कर बनवाया स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल विभाग की भूमि पर कब्जा कर बनवाया स्कूल
Updated Tue, 15 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कोखराज। सिराथू तहसील क्षेत्र के फकीर बक्स का पूरा गांव में दबंग ने वन विभाग की भूमि पर कब्जा करके विद्यालय का निर्माण करा लिया। एसडीएम के निर्देश पर जांच के बाद लेखपाल ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
फकीर बक्स का पूरा गांव में जंगल विभाग की करीब 1.084 हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। लेखपाल बसंत लाल गुप्ता ने बताया कि इसमें से करीब 0.285 हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा करके विद्यालय का निर्माण करा लिया है। ग्रामीणों ने कुछ रोज पहले एसडीएम सिराथू से शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी ज्योति मौर्य ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद लेखपाल ने सोमवार शाम ज्योतिबा फूले शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्कूल के प्रबंधक रामअसरे पुत्र सीताराम निवासी फकीर बक्स का पूरा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि आरोपी पक्ष को नोटिस देकर भूमि खाली करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद प्रशासन भवन को जमींदोज करवा देगा। बतादें कि सिराथू क्षेत्र के ही चक खुदायगंज गांव में भी ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करके एक महाविद्यालय का निर्माण कराया गया है। लेखपाल ने तीन दिन पहले डिग्री कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सिराथू और मंझनपुर क्षेत्र में अभी दो और विद्यालय ऐसे हैं सरकारी भूमि पर बने हुए हैं।