फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोहरे का कहर: खंथी में गिरी बाइक, युवक की मौत

कोहरे का कहर: खंथी में गिरी बाइक, युवक की मौत

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर: खंथी में गिरी बाइक, युवक की मौत
कोहरे का कहर: गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

- बुधवार की रात बहन के घर त्योहारी देकर लौटते समय डहिया के पास हुआ हादसा, कोहराम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल/नेवादा। सरायअकिल के डहिया गांव के समीप बुधवार की रात कोहरे की धुंध में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कौशाम्बी थाने के सोनवारा गांव का कमलेश (42) पुत्र रामलखन की बहन पिपरी के फुलवा गांव में ब्याही है। बुधवार को वह अपनी बहन के घर संकष्टी गणेश चतुर्थी की त्योहारी देने गया था। रात तकरीबन आठ बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में सरायअकिल के डहिया गांव केे समीप कोहरे की धुंध में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। घंटे भर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ कमलेश पर पड़ी तो सूचना 100 नंबर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी वाहन से उसे सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक में मिले कागजातों के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन




मनौरी में फंदे से लटक महिला ने दी जान
-घरेलू कलह से आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा
-जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, घर-परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती के मनौरी बाजार में बुधवार की रात एक महिला ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनौरी बाजार के चरवा रोड निवासी अजय केसरवानी इलेक्ट्रानिक की दुकान रखकर परिवार का गुजारा करता है। उसकी शादी पांच साल पहले खागा कस्बे की वर्षा केसरवानी (30) साथ हुई थी। चर्चा है कि इस दौरान वर्षा को कोई बच्चा नहीं होने के कारण घर में अक्सर विवाद बना रहता था। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई थी। घर के बाकी सदस्य भी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को सभी लोग गहरी नींद में थे तभी वह कमरे के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर चुल्ले से लटक गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन अंदर गए तो नजारा देख सन्न रह गए। रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed