फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिश्तेदार ने साथियों साथ विवाहिता से किया गैंगरेप 17-40-28

रिश्तेदार ने साथियों साथ विवाहिता से किया गैंगरेप 17-40-28

Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार ने साथियों साथ विवाहिता से किया गैंगरेप 17-40-28
साथियों संग रिश्तेदार ने ही लूटी अस्मत
विज्ञापन

-बुधवार रात दिखाई दंरिंदगी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई
-एएसपी ने मंझनपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
इलाके में बुधवार रात दरिंदों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई तो वे भी कुछ नहीं बोल सके। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख शनिवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार रात घर में अकेली थी। पति के साथ अन्य लोग रिश्तेदारी गए थे। शाम करारी इलाके के तीन युवक उसके घर पहुंचे। युवकों का काफी दिनों से उसके घर आना-जाना था। रात में रिश्तेदारों को खाना पीना कराने के बाद विवाहिता कमरे में सोने के लिए चली गई। आधी रात को दरिंदों ने उसे दबोच कर हैवानियत की। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सुबह घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई पर वे भी खामोश रहे। परिजनों की इस चुप्पी से घबराई विवाहिता दूसरे दिन फरियाद लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की अनदेखी और दरिंदों की धमकी से सहमी पीड़िता शनिवार को मंझनपुर पहुंची। युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी अशोक कुमार ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


किशोरी को भगा ले गया मनचला युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस का रहने वाला मनचला युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी पड़ोसी युवक के साथ चली गई है। रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके में बुधवार सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। दोपहर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed