फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एसबीआई में कैशियर केबिन से 3.50 लाख गायब,हड़कं प

एसबीआई में कैशियर केबिन से 3.50 लाख गायब,हड़कं प

Sat, 06 Apr 2019 07:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई में कैशियर केबिन से 3.50 लाख गायब,हड़कं प
एसबीआई में कैशियर केबिन से 3.50 लाख गायब, हड़कं प
विज्ञापन

केबिन छोड़ कुछ समय के लिए चला गया था कैशियर, दो संदिग्धों पर आशंका
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। एसबीआई की स्थानीय शाखा में शनिवार की दोपहर कैशियर केबिन से 3.50 लाख रुपये रहस्यमय हालत में गायब हो गए। कैशियर का कहना है कि घटना के वक्त वह लघुशंका के लिए बाहर चला गया था। आशंका है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद दो संदिग्ध युवकों ने ही रकम उड़ाई है। घटना से बैंक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
शनिवार की दोपहर तकरीबन 12.30 बजे एसबीआई की सिराथू शाखा में हमेशा की तरह भीड़ थी। कैशियर योगेंद्र का कहना है कि वह केबिन में ग्राहकों का भुगतान कर रहे थे। इस दौरान उन्हें लघुशंका महसूस हुई तो वह बगल के केबिन में काम रहे साथी कैशियर को बता कर बाहर चले गए। लौट कर आए तो देखा कि कैश बॉक्स में रखे 3.50 लाख रुपये गायब थे। जिस साथी को केबिन देखने के लिए सहेज कर गए थे, वह भी अपने केबिन में नहीं था। काउंटर पर खड़े दो संदिग्ध युवक भी गायब थे। कैशियर ने आशंका जताई कि उन्हीं दोनों संदिग्ध युवकों ने ही रकम गायब की है। काउंटर से पैसा गायब होने की खबर फैलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह सैनी कोतवाल एपी तिवारी के साथ बैंक पहुंच गए और बारीकी से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकलवाकर तहकीकात की। कैमरे में कैद युवकों की पुलिस तलाश में जुट गई है। सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि घटना शनिवार 12.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना दो घंटे बाद 2.30 बजे दी गई। सूचना के बाद वो पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

------------
बिना लाक किए कैशियर छोड़कर गया था केबिन
शाखा प्रबंधक आशुतोष गुप्ता का कहना है कि कैशियर को बाहर निकलने पर केबिन लॉक करके जाना चाहिए। उसने केबिन लाक क्यों नहीं किया? यह बात समझ में नहीं आ रही है। इसके बाद दूसरे नंबर के केबिन का भी कैशियर पेशाब करने चला गया। इस दौरान पैसा गायब हो गया। शाखा प्रबंधक का कहना है कि पैसा सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे दो संदिग्ध युवकोें ने ही गायब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रबंधक के केबिन में चल रहा था पैसा गायब होने का लाइव!
सिराथू। एसबीआई में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसका मास्टर मानीटर शाखा प्रबंधक आतुषोष गुप्ता के केबिन में है। सीसीटीवी कैमरा के इस मुख्य मानीटर पर ब्रांच के अंदर की एक-एक गतिविधियां दिखती हैं। सवाल उठता है कि जब युवक केबिन से पैसा उड़ा रहे थे। यह सीन उनके मानीटर पर लाइव हो रहा था तो उन्होंने उन्हें रंगे हाथ क्यों नहीं पकड़ा? घटना से घबराए शाखा प्रबंधक का कहना है कि बात तो सही है। पर, काम का बोझ इतना अधिक होता है कि हर वक्त मानीटर पर निगाह रख पाना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed