फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बहनों से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को कुए में फेंका

बहनों से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को कुए में फेंका

Thu, 23 Aug 2018 06:44 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
बहनों से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को कुए में फेंका
बहनों से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को कुएं में फेंका
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह हुई घटना
घायल जिला अस्पताल में भर्ती, मां ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को गुरुवार सुबह बहनों से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने कुएं में फेंक दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कौशाम्बी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी दो सयानी बेटियां हैं। पड़ोसी युवक आए दिन उनके साथ छेड़खानी करता था। लड़कियों ने आजिज आकर बुधवार को यह बात परिजनों से बता दी। पीड़िताओं का भाई गुरुवार सुबह शोहदे के पास उलाहना लेकर पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान अपशब्द कहते हुए शोहदे ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद कुएं में फेंक दिया। इस बीच चीखें सुन मौके पर पहुंचे ग्र्रामीण युवक को कुएं में पड़ा देख सन्न रह गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मां ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed