{"_id":"6afbef9b1c7aef2c190ed6aa","slug":"prayagraj-school-student-dies-after-being-hit-by-vande-bharat-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : स्कूल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत, भड़का आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : स्कूल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत, भड़का आक्रोश
Tue, 17 Nov 2026 11:41 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:41 AM IST
सार
स्कूल पहुंचने में महज तीन मिनट की देरी और फिर एक दर्दनाक हादसा। घूरपुर के इरादतगंज में तीसरी कक्षा के नौ वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विद्यालय में पथराव और तोड़फोड़ से बच्चे सहम गए।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Samvad
विस्तार
घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज स्थित सेंट मेरी कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा तीन के नौ वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय और आसपास अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय में पथराव और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मोहम्मद यजदान (9) पुत्र मुस्तकीम आलम निवासी चक घनश्यामदास के रूप में हुई है। मुस्तकीम गांव में ही ईंट-भट्ठा चलाते हैं। यजदान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने में महज तीन मिनट की देरी होने पर उसे गेट से ही लौटा दिया गया। इसके बाद वह अकेले घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद 26506 खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:50 से 9:05 बजे तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रही कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन, अन्य अभिभावक और स्थानीय लोग विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पथराव और तोड़फोड़ के दौरान विद्यालय में मौजूद बच्चे सहम गए। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन
