फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   4 wounded in road accident

ट्रक की टक्कर से चार युवक घायल, चक्काजाम

Fri, 03 May 2019 12:53 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 03 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके के कोड़र गांव के समीप गुरुवार शाम बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने मंझनपुर-महेवाघाट मार्ग जाम कर दिया। करीब घंटे भर बाद सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मार्ग बहाल कराया।
विज्ञापन


     मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव का मोनू गुरुवार शाम पड़ोसी दुखदेव व दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक से महेवाघाट जा रहा था। कोड़र गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू तथा दुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि परिवार वाले घायलों को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। हंगामे की खबर पाकर पहुंचे सीओ सिटी एसएन पाठक ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इससे पहले मंझनपुर-महेवाघाट करीब एक घंटे तक जाम रहा। जिसकी बदौलत राहगीरों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed