फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   32 tortoise from taskar

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 32 कछुए बरामद

Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
32 tortoise from taskar
कड़ाधाम कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद कछुआ - फोटो : kaushambi
कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गंगा नदी के अफजलपुर सातों घाट से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 32 कछुए बरामद किए। इनमें से 14 की मौत हो गई। मौके से एक तस्कर को भी पकड़ा गया। बाकी चार फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

     कड़ा कोतवाल बलराम सिंह को रविवार सुबह सूचना मिली कि अफजलपुर सातों गंगा घाट पर तस्करों ने कछुओं को पकड़कर रखा है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ दबिश देकर उन्होंने शिवानंद पासवान पुत्र महाराजदीन निवासी सिराथू को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार साथी पुलिस को देखते ही नाव से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन


नाव से करीब 32 कछुए बरामद हुए। बताया जाता है कि बाजार में कछुए की खाल और खासकर खोपड़ी करीब 25 हजार रुपये प्रति किलो बिकती है। । हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई सटीक कीमत नहीं बता पा रहा है। बाद में चोटिल होने और भूख के कारण 14 कछुओं की मौत को गई। जीवित कछुओं को फिलहाल कड़ा कोतवाली के सामने गड्ढा खुदवाकर उसी में रखवाया गया है। उधर, कछुओं की बरामदगी की खबर मिलते ही एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य व सीओ रामवीर सिंह वन विभाग तथा पशु चिकित्सकों की टीम के साथ कड़ा पहुंचे। लिखापढ़ी के बाद कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर लिखी गई है। पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया है। वह ये नहीं बता सका कि कछुओं को कहां ले जाकर बेचने की तैयारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed