फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भूमि विवाद में चटकी लाठी, छह जख्मी

भूमि विवाद में चटकी लाठी, छह जख्मी

Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चटकी लाठी, छह जख्मी
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, छह लोग घायल
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव में गुरुवार शाम भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब छह लोग घायल हो गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बरियावां निवासी धर्मनारायण का पड़ोसी मोहन से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार शाम भी बहस होने लगी। इसी बीच दोनों के परिजन लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में धर्मनारायण, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटे जिलाजीत, इंद्रजीत व जगजीत आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से सिर्फ मोहन घायल है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

----
अलाव ताप रहे युवक को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र गांव निवासी बुधई पुत्र सोनेलाल ने बताया कि पड़ोस के एक दबंग से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर अपने बेटे के साथ पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed