फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सेटेलाइट से होगी बालू घाटों की निगरानी

सेटेलाइट से होगी बालू घाटों की निगरानी

Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट से होगी बालू घाटों की निगरानी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बालू के अवैध खनन से सरकारों की खूब किरकिरी होती रही है। बीजेपी सरकार इससे बचना चाहती है। यही कारण है कि बालू खनन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने हाईटेक सुविधाओं का इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बालू घाटों की निगरानी सेटेलाइट से की जाएगी। जीपीएस की मदद से खनन विभाग में बैठे-बैठे अधिकारी बालू घाटों का हाल जानेंगे। इसके अलावा रवन्ना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब ई-रवन्ना का प्रयोग होगा।
विज्ञापन


जिले के बालू कारोबारियों द्वारा पट्टा लेने के बाद घाटों पर जमकर मनमानी की जाती थी। पट्टे से हटकर अवैध खनन के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों का परिवहन भी कराया जाता था। कारोबारियों का यह खेल पिछले साल तक जिले में जमकर चला। इस साल पट्टों पर खनन शुरू हुआ तो डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने पट्टाधारकों पर काफी हद तक नकेल कस दिया है।
विज्ञापन


अब शासन द्वारा बालू खनन में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बालू घाटों पर जीपीएस सिस्टम के जरिए सेटेलाइट सिस्टम से एक अक्टूबर तक जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा खनन निरीक्षक को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्धारित मात्रा से अधिक बालू का परिवहन कर राजस्व को चपत न लगाई जाए इसके लिए ई-रवन्ना भी जल्द जारी किया जाएगा। इसके तहत गाड़ी का मानक फीड होते ही उसकी क्षमता के अनुरूप मशीन से रवन्ना मिल जाएगा। कुल मिलाकर अब हाईटेक हो रहे बालू घाटों पर अवैध खनन व परिवहन कर पाना किसी भी पट्टेधारक के बूते की बात नहीं होगी। पट्टे से हटकर किसी भी पट्टेधारक ने खनन शुरू किया तो वह फौरन पकड़ में आ जाएगा। जिले के जिम्मेदारों की माने तो यह हाईटेक व्यवस्था अक्टूबर माह में खनन शुरू होते ही लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बेचा जा सकेगा रवन्ना
बालू घाटों का पट्टा लेने के बाद कारोरियों द्वारा अभी तक बड़े-बड़े खेल किए जाते थे। पभोषा बालू घाट का रवन्ना उमरवल में हो रहे अवैध खनन में प्रयोग में लाया जाता था। ई-रवन्ने की शुरआत होने से इस पर लगाम लगेगी। संबंधित पट्टेधारक अब रवन्ना बेच नहीं सकेगा। उसे अपने घाट पर हो रहे खनन की बालू का परिवहन करने के लिए वाहनों को ई-रवन्ना खुद देना होगा। इससे रवन्ना बेंचने के खेल पर तो अंकुश लगेगा ही अवैध परिवहन भी पूरी तरह से बंद होगा। जिले में यह व्यवस्था एक जुलाई से पूरी तरह से लागू हो जाएगी।

सेटेलाइट से होगी बालू घाटों की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed