फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की बेदी पर चढ़ी विवाहिता, मौत

दहेज की बेदी पर चढ़ी विवाहिता, मौत

Sun, 03 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज की बेदी पर चढ़ी विवाहिता, मौत
दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले ससुरालियों ने पिटाई के बाद था जलाया
शनिवार सुबह इलाज के दौरान थमीं सांसें, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज के मुजाहिदपुर गांव में ब्याही युवती दहेज की बलि चढ़ गई। सप्ताह भर पहले ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटते हुए उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान युवती की अस्पताल में मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

चक सैनी गांव की सविता देवी पुत्री धुन्नी की शादी छह माह पहले कोखराज के मुजाहिदपुर गांव में शिवाकांत से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नगदी और बाइक लाने की जिद कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 27 अगस्त की रात मांग पूरी नहीं होते देख ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस दौरान विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की सुबह विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर सैनी पुलिस को दे दी है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed