फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क किनारे खडे़ कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

सड़क किनारे खडे़ कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खडे़ कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
खडे़ कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

-सोमवार सुबह हाईवे पर कुंजीपुर गांव के समीप हुआ हादसा
कोलकाता से लोहे की खेप लेकर गुजरात जा रहा था ट्रक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। हाईवे पर सैनी के कुंजीपुर गांव के समीप सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजमगढ़ के पचकोला वीरनपुर निवासी श्रीचंद्र (55) पुत्र मंगरू लाल ट्रक ड्राइवर था। दो दिन पहले वह कोलकाता से लोहे की खेप लेकर गुजरात के लिए निकला था। सोमवार सुबह हाईवे पर सैनी कोतवाली के कुंजीपुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर का चालक गाड़ी खड़ी करके पंचर बनवाने गया था। ट्रक की जोरदार टक्कर से कं टेनर सड़क किनारे खड्ड में चला गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने ट्रक के अभिलेखों को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस से चालक की पहचान की। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




शिव मंदिर से घंटा खोल ले गए चोर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कादीपुर गांव के देवी शंकर उर्फ गुड्ड तिवारी के घर के समीप पुराना शिव मंदिर है। रविवार रात चोर मंदिर में लगे पीतल के घंटे को खोल ले गए। सुबह पूजा अर्चन के लिए मोहल्ले के लोग मंदिर पर पहुंचे तो घंटा गायब देख सन्न रह गए। भगवान के घर चोरी की भनक गांव के लोगों को हुई तो मौके पर मजमा जमा हो गया। देवी शंकर ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाहिता से दुराचार की कोशिश
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में रविवार शाम सरेराह दरिंदे ने विवाहिता से दुराचार का प्रयास किया। दुष्कर्म में नाकाम युवक ने विवाहिता को पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा गांव के एक युवक ने अकेली देख उसे दबोच लिया। इसके बाद झाड़ी के पीछे ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता के कपड़े फाड़ते हुए निर्वस्त्र कर दिया। सरेराह विवाहिता से दरिंदगी देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed