फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुलिस का पीछा करने पर ट्रक छोड़कर भागे लूटेरे

पुलिस का पीछा करने पर ट्रक छोड़कर भागे लूटेरे

Sun, 11 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का पीछा करने पर ट्रक छोड़कर भागे लूटेरे
चायल।
विज्ञापन

सोरांव (इलाहाबाद) से शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने चालक और खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था। ट्रक लूट की सूचना मिलने पर कौशाम्बी पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को देख पूरामुफ्ती के कोइलहा के समीप ट्रक छोड़कर बदमाश भाग निकले। ट्रक बरामद कर पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।

बस्ती जिला के घनश्याम दास गुप्ता ट्रांसपोर्टर हैं। उनके यहां राममगन ट्रक चालक और अशोक खलासी हैं। राममगन शनिवार को गिट्टी की खेप लेने के लिए शंकरगढ़ के लिए निकला था। सोरांव के समीप कार सवार बदमाशों ने ट्रक को रोकते हुए चालक और खलासी को बंधक बना सड़क किनारे छोड़ दिया और ट्रक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


उधर ट्रक में लगे जीपीआरएस से वाहन स्वामी घनश्याम दास को ट्रक का लोकेशन मूरतगंज की ओर मिला। चालक और खलासी से बातचीत न होने पर उसने ट्रक लूटे जाने की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी 100 डॉयल पुलिस को दी। वाहन स्वामी की सूचना पर पूरामुफ्ती के साथ 100 डॉयल पुलिस ने हाईवे पर कोइलहा गांव के समीप नाकेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर पुलिस की नाकेबंदी देख बदमाश ट्रक सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेते हुए वाहन स्वामी को जानकारी दे दी है। पुलिस ने ट्रक चालक राममगन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस के पीछा करने पर ट्रक छोड़कर भागे लुटेरे
चालक-खलासी को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक
शनिवार रात सोरांव के समीप लूटा गया था ट्रक, बदमाशों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed