{"_id":"5a4118b64f1c1b686a8bbce8","slug":"2-lakhs-loot-in-cloth-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के अवाना आलमपुर चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान रविवार रात बेखौफ चोर खंगाल ले गए। शटर तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख रुपए की संपति पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी जगेन्द्र मौर्य ने अवाना आलमपुर बाजार में कपड़े की दुकान खोल रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद करके रोज की तरह घर चला आया। रविवार रात बेखौफ दुकान का शटर तोड़ चार हजार नगदी के साथ करीब दो लाख का कपड़ा और अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई।
कपड़े की दुकान में चोरी की भनक अन्य दुकानदारों को लगी तो मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना मिलते ही करारी पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।