{"_id":"5cc0b524bdec225eea0d5ae6","slug":"2-died-in-heat-strok","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक से दोआबा में दो की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हीट स्ट्रोक से दोआबा में दो की गई जान
Thu, 25 Apr 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले दो बुजुर्गों की बुधवार को ही स्ट्रोक से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, अजुहा में एक राष्ट्रीय पक्षी अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के सल्लहा गांव का होरीलाल (68) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर खेत से लौटने के बाद घर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवार वालों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक की पुष्टि करते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन वृद्ध को किन्हीं कारणों से रात को प्रयागराज नहीं ले जा सके। बुधवार सुबह उसकी चारपाई पर लाश पड़ी मिली। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
इसी तरह बलकरनपुर निवासी शहादेव (70) की तबीयत बुधवार दोपहर खराब हो गई। परिजनों के मुताबिक वह तेज गर्मी लगने की बात कह रहा था। उसका गला भी सूख रहा था। पानी पीते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। वहीं, दूसरी ओर अजुहा के भौंतर मोहल्ले में शाम को एक मोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे सभासद रामानंद भाष्कर ने चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया। मोर अभी सभासद के घर पर ही है।
विज्ञापन