फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शातिरों ने युवक के खाते से निकाला सवा लाख रुपया

शातिरों ने युवक के खाते से निकाला सवा लाख रुपया

Wed, 10 Jan 2018 06:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
शातिरों ने युवक के खाते से निकाला सवा लाख रुपया
शातिरों ने युवक के खाते से निकाले सवा लाख रुपये
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल की वारदात, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक युवक को शातिरों ने सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया। एटीएम कार्ड बदल दो दिन में रकम निकाल लिया। बुधवार की सुबह मोबाइल पर मैसेज देख युवक सन्न रह गया। आनन-फानन वह बैंक पहुंचा और खाता-एटीएम लॉक कराते हुए घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी कस्बे का कमलेश कुमार पुत्र हनुमान सोमवार को किसी काम से सिराथू गया था। जरूरत पड़ने पर वह रकम निकालने के लिए स्थानीय एक एटीएम बूथ पर पहुंचा। बताया कि इसी दौरान बूथ पर मौजूद दो युवकों ने पहले सरवर फेल होने की बात कही। इसके बाद उससे एटीएम कार्ड लेकर चेक करने लगे। इसी दौरान शातिरों ने चालबाजी करते हुए एटीएम कार्ड बदल लिया। दो दिन के भीतर शातिरों ने युवक के खाते से एक लाख 25 हजार रुपये पार कर दिए। बुधवार की सुबह मोबाइल पर खाते से मोटी रकम निकाले जाने का मैसेज देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन वह बैंक पहुंचा और खाता के साथ एटीएम कार्ड को लॉक कराया। इसके बाद वह सीधे सैनी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सरेराह बदमाशों ने युवक को पीटकर लूटा
सोमवार की रात दरियापुर गांव के समीप हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के दरियापुर गांव के समीप सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को तमंचे के बट से पीटते हुए नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सरेराह हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की पर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियावां गांव निवासी अजय चौधरी पुत्र सद्री प्रसाद सोमवार की रात करीब आठ बजे गांव से भरवारी में बने मकान के लिए निकला था। गांव के बाहर निकलने पर पीछे से आए बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकते हुए तमंचा सटा दिया। इसके बाद बेरहमी से पीटते हुए दो हजार नगदी के साथ मोबाइल और एटीएम कार्ड आदि छीन कर धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटा युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी किया पर कहीं सुराग नहीं लग सका। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सरेराह हुए हमले और लूटपाट के बाद से पीड़ित युवक डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed