फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तोड़-फोड़ करते हुए दबंगों ने की लूटपाट

तोड़-फोड़ करते हुए दबंगों ने की लूटपाट

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तोड़-फोड़ करते हुए दबंगों ने की लूटपाट
तोड़-फोड़ करते हुए दबंगाें ने की लूटपाट
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार की सुबह युसुफपुर गांव में हुई घटना
-विरोध करने पर गृहस्वामी को पीट किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तोड़फोड़ करते हुए उपद्रवियों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। विरोध करने पर हमलावरों ने गृहस्वामी को पीटते हुए लाईसेंसी बंदूक की कारतूस के साथ अन्य सामान लूट ले गए। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव निवासी लल्लू पुत्र सुकरू का गांव के ही एक परिवार से विवाद चल रहा है। नाली में पानी बहाने का विरोध करने पर दोपहर हमलावरों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने कल्लू को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की। नगदी समेत हमलावर लाइसेंसी बंदूक की कारतूस उठा ले गए। जाते-जाते हमलावरों ने चेताया कि ज्यादा गर्मी दिखाएगा तो बंदूक से भी हाथ धो देगा। हमले के बाद पीड़ित कल्लू थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि नाली विवाद को लेकर कहासुनी के मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सरेशाम युवती से दुराचार की कोशिश, फाडे कपड़े
-पश्चिमशरीरा इलाके में बुधवार की शाम हुई घटना, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके में बुधवार की शाम खेत की ओर गई युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मनमानी में नाकाम उसके कपड़े फाड दिए। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से खेत में धात लगाकर बैठा पड़ोसी गांव का युवक उसे अकेली देख दबोच लिया। इसके बाद दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख पीड़िता आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। इस पर दुराचार में नाकाम दरिंदे ने उसके कपड़े फाड दिए। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

--------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। बुधवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed